कबड्डी में गांव आकेड़ा की टीम रही विजेता
रेवाड़ी | नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में रविवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राव तुलाराम स्टेडियम में हुई। बावल एसडीएम रविन्द्र कुमार ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए भागीदार खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के तहत कबड्डी ,वॉलीबॉल, 100 मीटर लड़कियों की रेस, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर रेस रही। वॉलीबाल में विजेता टीम गांव टींट रही। कबड्डी में गांव आकेड़ा की टीम रही विजेता। 100 मी. रेस में नव्या गांव महलावास प्रथम, 200 मी में पवन गांव ऑडी प्रथम, 400 मी. में रितिक गांव संगवाड़ी प्रथम, 800 मीटर में जयपाल गांव जड़थल प्रथम रहा। वॉलीबॉल कोच संजू, एथलेटिक्स कोच अनिल कुमार, कबड्डी कोच बिट्टू ने अपनी सहभागिता दिखाई।