- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Villagers Demand Creation Of Geshala In Baban Region
ग्रामीणों नेे की बाबैन क्षेत्र में गाेशाला बनाने की मांग
बाबैन | इन दिनों कस्बे की सड़कों पर गाेवंश की भरमार है। सड़कों पर गाेवंश के खड़ा होने से रोजाना वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। गाेवंश के कारण कई हादसे हो चुके हैं जिनमें दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीण बलबीर सिंह, मामचंद, रामचंद्र, धर्मबीर सिंह, सन्नी व गुरदीप सिंह ने कहा कि गांव ईशरहेड़ी के पास लगते जंगल में आवारा घूमने वाले गाय व बछड़ों को रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कई लोग छोड़कर भाग जाते हैं जो फसल में नुकसान करते हैं। बाबैन क्षेत्र में दिन रात आवारा घूमते हुए गाेमाता व बछड़ों को आम देखा जा रहा है जिसे लेकर लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि गाेवंश सड़क पर बैठे होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। गांव ईशरहेड़ी के ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द बाबैन क्षेत्र में भी एक गाेशाला को बनवाया जाए ताकि गाेवंश आवारा न भटकें।