पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News Villagers Jam To Ban Overloading Vehicles 57 Have Been Killed

ओवरलोडिंग वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम, 57 की जा चुकी है जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओवरलोडिंग के विरोध में लगातार धरने प्रदर्शन व रोड जाम किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ओवरलोडेड पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। शुक्रवार को जनता कॉलेज के विद्यार्थियों ने दादरी महेंद्रगढ़ रोड जाम किया था वहीं सोमवार को गांव रासीवास के ग्रामीणों ने भी रोड जाम कर ओवरलोडिंग वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की।

करीब दो घंटे जाम लगने के बाद तहसीलदार व सदर थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने जल्द इसका समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। इस दौरान काफी वाहन जाम में फंस गए और वाहन चालकों की ग्रामीणों के साथ कहासूनी भी हुई।

गांव में बनवाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर

सूचना पाकर तहसीलदार व सदर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों की मांग पर तुरंत पीडब्लूडी एक्सईएन से बातचीत कर एक सप्ताह में स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा।

ओवरलोडिंग पर जल्द लगेगी लगाम

जाम खुलवाने मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि एक सप्ताह में गांव की सड़क पर जरूरत अनुसार स्पीड ब्रेकर बनवा दिए जाएंगे। इसी सप्ताह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्रेशर संचालकों की बैठक होनी है। जिसमें ओवरलोडेड पर लगाम लगाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

तीन दिन पहले जनता कॉलेज के विद्यार्थियों ने लगाया था जाम

लाघान पाना निवासी सुधीर जनता कॉलेज में पढ़ता था। जिसकी डंपर के कुचलने से मौत हुई थी। इसी घटना से गुस्साए छात्र छात्राओं ने मिलकर शुक्रवार को दादरी महेंद्रगढ़ रोड जाम कर दिया था। जहां एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे थे।

5 क्रेशर जोन से प्रतिदिन निकलते हैं 5 हजार ओवरलोड डंपर

जिले में 5 क्रेशर जोन से प्रतिदिन करीब 5 हजार ओवरलोड डंपर निकल कर दूसरे जिलों में जाते हैं। इन वाहनों के कारण पिछले 5 वर्षों में काफी ज्यादा सड़क हादसे हो चुके हैं। जिनमें करीब 57 लोगाें की जान जा चुकी है। इनमें शहर के लाघान पाना निवासी सुधीर कुमार भी शामिल है।

मानकावास पहाड़ से तेज रफ्तार में आते हैं ओवरलोड वाहन

गांव रासीवास में जाम लगाने वाले ग्रामीण मांगे राम, संजय, अजय कुमार व ओमबीर सिंह ने बताया कि मानकावास पहाड़ से निकलने वाले ओवरलोडेड वाहन रासीवास गांव से होकर निकलते हैं। एक तो उनका वजन ज्यादा और ऊपर से तेज रफ्तार हादसों का कारण बन रहे हैं।

दादरी। गांव रासीवास में जाम लगाते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...