पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Cheeka News Haryana News Volunteers Given Information About Corona Virus

स्वयंसेवकों को कोरोना वायरस के बारे में दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कौल | बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थानीय इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर के आयोजन मेें प्राथमिक चिकित्सा एवं होम नर्सिंग के वक्तव्य में ज्ञानचंद भल्ला ने जानकारी स्वयंसेवकों को दी। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. बलबीर सिंह की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. कुसुम की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने सामाजिक जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए गांव स्थित तीर्थों पर श्रमदान किया और स्वच्छता के विषय में लोगों को प्रेरित किया। शिविर के दूसरे भाग में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. कुसुम ने स्वयं सेवकों को कोराेना वायरस के बारे में सचेत किया। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल के एसएमओ डाॅ. प्रदीप नागर ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। डाॅ. प्रदीप नागर ने करोना वायरस के लक्षण, उपचार व बचाव के बारे में बताया। एएनएम सरला व पूनम ने सभी स्वयंसेवकों के खून की जांच की और रक्त की कमी वाले बच्चों को आयरन की दवाइयां दी।
खबरें और भी हैं...