- Hindi News
- National
- Shahbad News Haryana News Volunteers Rally Awareness Rally On Water Conservation
जल सरंक्षण पर स्वयंसेवकों ने निकाली जागरुकता रैली
मारकंडा नेशनल कॉलेज की ओर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिद्धांत की देखरेख में जंधेड़ी में जल संरक्षण पर विशेष रैली निकाली। इस रैली में 50 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। रैली की शुरूआत जंधेड़ी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक ने झंडी दिखा की। इस रैली के माध्यम से स्वयं सेवकों ने गांव जंधेड़ी के प्रत्येक घर में जा-जाकर लोगों को जल के महत्व के बारे में समझाया व भविष्य में जल संरक्षण करने के लिए गांववासियों को प्रेरित किया। इसी दिन राजकीय अस्पताल, शाहाबाद से डॉक्टरों की टीम भी शिविर में पहुंची। बच्चों को एड्स के बारे में जागरूक किया। बताया कि एड्स एक विषाणु है। जिस समय यह व्यक्ति में प्रवेश करता है, उसके 12 सप्ताह के बाद ही खून की जांच में यह सामने आता है। बचाव से ही इस बीमारी से बचना संभव है। शिविर में वर्तमान में फैल रहे कोरोना वायरस के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिद्धांत ने चिकित्सकों की टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।