- Hindi News
- National
- Cheeka News Haryana News Volunteers Should Dedicate Themselves To The Nation Dr Jasbir
स्वयंसेवक खुद को राष्ट्र के प्रति करें समर्पित: डाॅ. जसबीर
गुहला चीका | डीएवी कालेज में एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस अधिकारी डाॅ. जसबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्र सेवा योजना विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना विकसित करने के साथ साथ उनमें आपसी भाईचारा और सद्भावना को भी विकसित करती है। एनएसएस वालंटियर को संबोधित करते हुए डाॅ. जसबीर सिंह ने कहा कि स्वयंसेवक खुद को राष्ट्र के प्रति समर्पित करें, तभी हम देश हित में अपना पूर्ण सहयोग दे सकते हैं। कैलाश जिंदल व डाॅ. सुनील काजल ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान लगभग 143 विद्यार्थियों ने विचार रखे और कविता व भाषण के माध्यम से देशसेवा का जज्बा दिखाया। माैके पर मालक सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय, विनोद व सोना माैजूद रहे।