पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Vows Will Be Fulfilled By Asking With A Sincere Mind Santoshi

सच्चे मन से मांगने से पूरी होगी मन्नतें: संतोषी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगवान समर्पण व प्रेम भाव के भूखे होते हैं। सच्चे मन से भगवान को याद करने से वह अपने भक्त कर हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। इसलिए हमें भगवान को याद करते रहना चाहिए।

यह बात महामंडलेश्वर संतोषी माता महाराज ने कही। वे शुक्रवार को श्री दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव के पहले दिन की सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि संतोषी माता ने प्रवचन करते हुए कहा कि हम लोग भगवान से मांगते हैं तो दिल से नहीं मांगते। इसलिए नहीं मिलता। यदि भगवान से कुछ लेना है तो हमें बच्चों की तरह भोला बनना होगा। सच्चे दिल से मांगना होगा, तब जाकर भगवान अपनी कामना को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थान मानवता निर्माण का काम करते हैं। यहां पर आने के बाद लोगों को एक शक्ति होने का अहसास होता है जोकि सकारात्मक सोच में बदल जाता है। मंदिर में आने से लोगों का विश्वास बनता है। यही विश्वास उनके रुके हुए कामों को पूरा करने में सहयोग देता है। इस दौरान भिवानी से आए बाबा सत्यनारायण व भजन गायक ओम प्रकाश सरल ने भजन प्रस्तुत किए। पुजारी महेंद्र कुमार व अनूप कुमार ने पूजन कराया। इस मौके पर प्रधान किट्टी बत्तरा, डॉ. आत्मप्रकाश मेहता, कुशल, राजकुमार गिल्होत्रा, नरेंद्र चौधरी, उत्तम पाल रूखाया, दूनी चंद, राजेंद्र ललित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री दुर्गा युवा संघ के सदस्यों ने सेवा की।

दुर्गा मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव में मौजूद श्रद्धालु।

दुर्गा मंदिर में सत्संग करती संतोषी माता महाराज।
खबरें और भी हैं...