- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Ward Residents Expressed Anger Over Sewerage Overflow Problem
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने जताया रोष
सीवरेज सिस्टम ठप होने तथा गंदा पानी गलियों में बहने के चलते वार्ड 3 व 4 में ठप पड़ी सीवरेज व्यवस्था के विरोध में लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि अगर विभाग उनकी सुनवाई नहीं करेगा तो उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। समस्या समाधान के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। हालांकि पार्षद राजीव राजपूत द्वारा हालातों की रिपोर्ट जन स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति नारेबाजी कर विरोध जताया है। वार्ड वासी प्रेमो, प्रकाशो, रामभतेरी, नोपा देवी, रोशनी, रेखा, राजरानी, रिशीपाल, शिशन, महिंद्र, प्रीतम, मांगेराम, राजबीर, संदीप, रघवीर, रमेश, लीलू, दीपक, राजीव, हुक्मचंद व अन्य लोगों का कहना था कि वार्ड 4 में ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या पिछले बीस दिनों से बनी हुई है।
होगा समाधान का समाधान
कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कार्यालय में वार्ड 4 की सीवरेज से जुड़ी शिकायत पहुंची है। समस्या निराकरण के लिए विभाग गंभीर है। प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
कलायत | जन स्वास्थ्य व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते लोग।
कलायत | वार्ड 3 में घर में घुसे सीवरेज का पानी दिखाती महिला।