मेडिकल कॉलेज में था दाखिल
पहले भी 4 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आई थी निगेटिव
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आई निगेटिव, मिली छुट्टी
करनाल | करनाल मेडिकल कॉलेज में दाखिल कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को छुट्टी मिल गई है। उसके सैंपल लेकर लैब में भेजे हुए थे। लेकिन उसमें कोई कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई नहीं दिए। इसलिए उसकी छुट्टी कर दी है। इससे पहले की मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के चार संदिग्ध मरीज आ चुके हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए इन्हें पहले ही छुट्टी दे दी है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डाॅ. जगदीश दुरेजा ने कहा कि कॉलेज में कोरोना वायरस के सभी प्रबंध किए गए हैं। 30 बेड की ओपीडी बनाई गई है अाैर 23 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
अब खानपुर और पीजीआई रोहतक में हो सकेंगे कोरोना के टेस्ट : अब नई व्यवस्था के तहत कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए सैंपल पुणे और दिल्ली नहीं भेजने पड़ेंगे। अब बीपीएस खानपुर मेडिकल कॉलेज पीजीआई रोहतक स्थित लैब में ही ये टेस्ट हो सकेंगे। यहां से सैंपल की रिपोर्ट भी जल्दी मिल सकेगी।