- Hindi News
- National
- Alewa News Haryana News Water Crisis Deepens Due To Breakdown Of Drinking Water Line In Sandil Village
संडील गांव में पेयजल लाइन टूटने से गहराया जल संकट
संडील गांव में पिछले काफी दिनों से पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं हाे रहा है। इससे परेशान गांव की महिलाओं का कहना है कि गुरूवार को नरवाना एक्सईएन कार्यालय में मटका फोड़ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
संडील निवासी अमरजीत ने बताया कि गांव के जलघर में पिछले काफी दिनों से राजबाहे से जलघर में नहरी पानी पहुंचाने वाली पाइप टूटी हुई है। इसके अलावा गांव के एक जलघर की सबमर्सिबल मोटर भी खराब पड़ी है। गांव में पिछले कई दिनों से पीने पानी का संकट बना हुआ है। पानी के लिए महिलाएं इधर-उधर घूमती रहती हैं। सबमर्सीबलों से काम चलाना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत गांव के लोग कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे महिलाओं में राेष बना है।
पेगा पैक्स घोटाले मामले में किसानों का जारी रहा धरना
पेगां पैक्स कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ खाद व नकदी के लेन-देन में किए घोटाले में बैंक कर्मियों के खिलाफ दिया जा रहा धरना लगातार जारी है। किसानों ने कहा कि इस घोटाले की शिकायत गृह मंत्री अनित विज से की जाएगी और इसके लिए मंत्री विज को धरने पर भी आमंत्रित किया गया है। किसान गृह मंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।