- Hindi News
- National
- Rai News Haryana News Water Filled On The Road Due To Sewer Overflow In Kabirpur Fury Among People
कबीरपुर में सीवर आेवरफ्लो होने से सड़क पर भरा पानी, लोगों में रोष
लिवासपुर की इंद्रा कॉलोनी में 11 हजार वोल्ट का तार पिछले 7 दिन से टूटा हुआ था। शुक्रवार को बिजली निगम के एसडीओ कृष्ण दलाल व जेई अश्वनी सिंह पुलिस टीम के साथ टूटे हुए नंगे तार की रिपेयर के लिए पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने एसडीओ की टीम का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि नंगे तार यहां हादसों की वजह बन रहे हैं। यदि केबल लगानी है तो ठीक है, वरना वे इस टूटे हुए नंगे तार को नहीं बदलने देंगे। ग्रामीणों के सामने बिजली निगम की टीम को झूकना पड़ा और तार की जगह केबल लगाने का काम शुरू कर दिया।
लिवासपुर की इंद्रा कॉलोनी में एक मकान की छत पर 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटा हुआ था। पिछले कई दिन से लोग इस टूटे हुए तार की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन बिजली निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। सोमवार को महिलाओं ने बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था और मंगलवार के अंक में दैनिक भास्कर ने उनकी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को एसडीओ की टीम तार की रिपेयर के लिए पहुंची। जिसे ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। इसके बाद एसडीओ कृष्ण दलाल पुलिस लेकर पहुंचे। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से भी कहा कि नंगे तार वे किसी भी सूरत में रिपेयर नहीं करने देंगी।
इंद्रा कॉलोनी में कार पर गिरा िबजली का खंभा
राई |लिवासपुर की इंद्रा कॉलाेनी में बिजली निगम की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। नंगे तारों की जगह केबल लगाने पहुंची निगम की टीम से एक और लापरवाही हो गई। जो बिजली का खंभा टीम ने लगाया था। वह एक कार पर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार पार्किंग में खड़ी हुई थी और उसमें कोई नहीं था।
‘राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदगी मिलने पर करेंगे कड़ी कार्रवाई’
भास्कर न्यूज | साेनीपत
राष्ट्रीय राजमार्गों को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखना एनएचएआई की जिम्मेदारी है, जिसमें चूक मिलने पर पर्यावरण संरक्षण के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में एनजीटी के निर्देशों की अनुपालना को लेकर समीक्षात्मक बैठक मंे बाेल रहे थे। चेयरमैन ने जिले में कचरा प्रबंधन अाैर स्वच्छता काे लेकर कई स्थानों का निरीक्षण भी किय।
एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल ने आवासीय सोसायटी, ढ़ाबों और होटलों में भी सफाई की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान द्वारा किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त द्वारा दिए गए सुझाव पर नगर निगम की सीमा से बाहर बनी आवासीय सोसायटी को भी निगम के अंतर्गत लाने पर भी मंथन किया गया, जिसके लिए जरूरी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। एनजीटी के निर्देशों के तहत घर-घर जाकर कूड़ा उठाने तथा गीला व सूखा कूड़ा अलग करने के कार्य की गंभीरता से समीक्षा की। नगर निगम के अधिकारियों ने ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी ब्यौरा दिया। निगम ने जानकारी दी कि वे ट्विन बिन क्लिनिंग, मैटिरियल रिकवरी फैसिलिटी, वैट वेस्ट कंपोस्टिंग, मैनेजमेंट ऑफ प्लास्टिक वेस्ट का कार्य बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं। निगम ने बताया कि यहां वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है।
जस्टिस प्रीतमपाल ने किया निरीक्षण
एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल ने विशेष रूप से उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां नगर निगम ने गंदगी हटाकर स्वच्छता स्थापित की है। इनमें विशेष रूप से एसएम हिंदू व.मा. विद्यालय के समक्ष रोड, स्प्रिंगबर्ड स्कूल एटलस रोड, सेक्टर-14 आदि स्थान शामिल रहे जहां पहले लोग कूड़ा फेंकते थे। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-23 में बनाये जा रहे मैकेनिकल कंपोस्टिंग प्लांट, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सारंग रोड पर रेलवे लाइन के साथ बनाए गीता जयंती पार्क तथा सुखदेव ढाबा और एल्डिको सोसायटी का भी दौरा किया।
नहरों में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
चेयरमैन प्रीतमपाल ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए गाडिय़ों की निगरानी के लिए लगाये गए जीपीएस सिस्टम की भी पड़ताल की। उन्होंने नहरों की सफाई का जायजा भी लिया, जिसके तहत उन्होंने निर्देश दिया कि नहरों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। डीसी डाॅ. अंशज सिंह ने कहा कि सोनीपत में एनजीटी के निर्देशों की ईमानदारी से पूर्ण अनुपालना की जा रही है। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त अशोक बंसल, चेयरमैन प्रीतमपाल के साथ आए विशेषज्ञ वैज्ञानिक बाबूराम, नगराधीश सुरेंद्र दून, निगम के संयुक्त आयुक्त शंभू सिंह, सीएमओ डा. बीके राजौरा, डीडीपीओ रूपेंद्र सिंह, एक्सईएन विकास कुमार व भूपेंद्र सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद थे।
खाने में क्या शामिल करें और किससे परहेज करें
{हल्दी और काली मिर्च : इन्हें एक गिलास गाय के गर्म दूध में मिलाकर पिएं।
{दालचीनी और जीरा : ये अच्छे प्रतिरोधक क्षमता वर्धक हैं। इसके साथ-साथ लहसुन, अदरक, नीबू और आंवले को भी शामिल करें।
{गिलोय (अमृत बाली ) : प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत प्रभावशाली है।
{त्रिफला, तुलसी और मुलेठी भी ले सकते हैं।
{रिफाइंड चीनी न खाएं: यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को कम करती है।
अापकी प्रतिरोधक क्षमता ही बचाव
अपने स्वास्थ्य और जीवन शैली पर ध्यान दीजिए और एक मजबूत प्रतिरोधक तंत्र के लिए स्वस्थ दिनचर्या का अनुसरण कीजिए। इसके अलावा अच्छे से नींद लें और सही समय पर भोजन करें। योग और प्राणायाम करें। साथ ही ध्यान करें। इससे तनाव दूर होता है और यह जीवन को जीने लायक बनाता है। लोग कोरोना वायरस से डरे हुए हैं, ऐसे में ध्यान जरूर लगाना चाहिए।
हाथों को बार-बार धोएं
कोरोना वायरस के खत्म होने तक सार्वजनिक समारोहों में जाने से बचें। यदि आपको कहीं जाना पड़े तो चेहरे पर मास्क लगाएं। छींकते या खांसते समय स्वच्छता पर ध्यान दें। हाथों को बार - बार अच्छे से धोएं। साबुन और पानी का प्रयोग करें। चेहरे,आंखों और नाक को धोएं और अच्छे से कुल्ला करें। क्योंकि कोरोना वायरस श्लेष्मा झिल्लियों द्वारा शरीर में प्रवेश करता है जो प्रायः शरीर के खुले हुए हिस्सों, जैसे -आंखें, नाक, मुंह और जननांगों पर मौजूद होती हैं। एल्काेहल से बने सैनिटाइजर का प्रयोग बार - बार करें और कम से कम लोगों के संपर्क में आएं। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग करने से बचें।
कोरोना वायरस : घबराएं नहीं, सचेत रहें और आयुर्वेद अपनाएं
भास्कर न्यूज | पानीपत
पूरे विश्व में कोरोना वायरस पर लगातार शोध के बावजूद अब तक इसका उपचार नहीं मिल पाया है। भारत में इस वायरस के आने से लोग घबरा गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार घबराने की नहीं अलर्ट रहने की जरूरत है। आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री तत्व पंचकर्म की सीनियर डॉ. हर्ष सुमन, डॉ. मिताली मधुस्मिता और स्वस्थवृत्ति व योग (एस एससीएएसआर) विभाग की प्रमुख डाॅ. संजीता ने बताया कि आयुर्वेद कहता है कि सावधानी उपचार से बेहतर है।
3 माह से वेतन न मिलने से सफाई कर्मी परेशान
गन्नौर | देहात एरिया में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को करीब 3 माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते सफाई कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का खर्च चलाना कठिन हो गया है। शुक्रवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर चले सफाई कर्मी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने सोनीपत पहुंचे। प्रधान कृष्ण कुमार, राजबीर वाल्मीकि, सीतारा, सत्यवान, कर्मबीर, बिल्लू, पप्पू आदि का कहना है कि गन्नौर खंड के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वेतन दिलाने की मांग को लेकर पिछले दिनों विधायक के कार्यालय पर गए थे, लेकिन समाधान न होने पर उपायुक्त से गुहार लगाने पहुंचे है।
माहभर बाद हथियार समेत तीन आरोपी काबू
गन्नौर | एक माह पहले सैंट्राे कार में टक्कर मारने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागे तीन बदमाशाें को बड़ी थाना पुलिस ने हथियार के साथ अरेस्ट कर लिया हैं। आरोपियों की पहचान अलीशेर उर्फ लगड़ा निवासी पथेड़, फहरुखान उर्फ मिर्ची व सुमित उर्फ भंडर निवासी अकबपुर, शामली के रूप में हुई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थैरया गांव के जुल्फान पुत्र कामील ने बताया था कि 12 फरवरी को अलसुबह पौने तीन बजे अपने छोटे भाई वाशीद के साथ सेट्रों कार में सवार होकर घर से किसी काम को निकले थे। बताया कि कुछ दिन पहले ही अज्ञात व्यक्ति गांव से दो भैंस चोरी कर ले गए थे।
दो कर्मियों के साथ लूटपाट करने के आरोपी काबू
राई | टीडीआई सिटी में 7 फरवरी को कार सवार युवकों ने गोली मारने की धमकी देकर डोमिनोज पिजा के दो कर्मचारियों को लूट लिया था। आरोपियों के हाथों में पिस्तौल थी। कुंडली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पबनेरा निवासी राजबीर सिंह ने बताया था कि वह टीडीआई माल स्थित डोमिनोज पिजा में काम करता है। 7 फरवरी की देर रात अपने साथी सुनील के साथ कमरे पर जा रहा था। इस बीच उनके पास एक कार रुकी। कार सवार दो युवकों ने पिस्तौल निकाल ली और गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने दोनों से बैग छीन लिए और कार से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र बिजेन्द्र व विकास पुत्र मदनलाल निवासी नांगल कलां को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
चाकू की नोंक पर पर्स व मोबाइल छीना, केस
गन्नौर | लड़सौली के पास बाइक सवार 3 युवकों ने कार चालक से चाकू की नोंक पर नकदी व मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से झारखंड, हाल में दिल्ली निवासी अमन आनन्द कार में सवार होकर शिमला से दिल्ली लौट रहा था। लड़सौली के समीप अमन आनंद कार साइड में खड़ी कर लघुशंका करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार 3 युवक उसके पास आए और चाकू की नोंक पर पर्स व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप ने बताया कि पीड़ित अमन आनन्द की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खेत में घूमने आए व्यक्ति के पास किया फायर
सोनीपत | हरसाना खुर्द के व्यक्ति के पास पहुंचकर एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। व्यक्ति खेत में घूमने गया था। नरेंद्र ने पुलिस को जो शिकायत दी है उसमें बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे खेतों में घूमने गया था। जब वह खेत में पहुंचा तो अचानक एक युवक बाइक लेकर आया। युवक ने बाइक कुछ दूर खड़ी कर दी। इसके बाद हेलमेट लगाए हुए ही उसके पास पहुंचा। आरोपी ने पास आने के बाद उससे हालचाल जाना। इसके बाद उसने अचानक हवाई फायर किया। आरोपी इसके बाद बाइक पर बैठकर भाग गया। अचानक हुई वारदात से वह घबरा गया। वह तुरंत गांव पहुंचा और जानकारी परिजनों को दी। सदर थाना पुलिस ने वारदात की सूचना के बाद घटनास्थल की जांच की। सदर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है।
खेत से लौट रहे दो युवकों पर हमला, केस दर्ज
गन्नौर | घसौली के दो युवकों पर हमलावरों ने लाठी-डंडे व लोहे की राॅड से हमला कर घायल करने के साथ धमकी देने का मामला सामने आया है। बड़ी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सौरभ ने बताया कि गांव के आशीष खेतों से घर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में सागर, जयमल, अमित, जयकुमार, रोमियो नामजद लाेगाें ने उनके उपर हमला कर घायल कर धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सौरभ की िशकायत पर नामजद हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
चार दिन से सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में नहीं पहुंच रहा पेयजल
भास्कर न्यूज | सोनीपत
नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कमिर्यों की संख्या अधिक बताकर कमिर्यों काे हटाने सिलसिला लगातार जारी है। जिसका असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ने लगा है। शुक्रवार को सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गली में चार दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। मामले में निचले स्तर के कर्मचारियों से बातचीत की गई लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है। गर्मी शुरू होने के साथ ही पानी की डिमांड बढ़ गई है। लेकिन अधिक पानी की आपूर्ति तो दूर की बात है, रूटीन का पानी भी रोक दिया गया है। लोगों के विरोध पर एक्सईएन रमेश चंद्र शर्मा के दो घंटे में पेयजल आपूर्ति सामान्य करने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और अपने घरों को वापस लौटे।
पूर्व पार्षद डाॅ. राकेश कुमार के नेतृत्व में नंदू, राजपाल, नरेंद्र, भोला आदि ने बताया कि इलाके में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जिसके पास पंप लगा है, वहां से लोग भरकर पानी ले जाते हैं।
असेस कहकर हटाया, अखबार में मैनपावर का विज्ञापन दिया : नगर निगम द्वारा अब तक बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों को हटाया जा रहा है। सैकड़ों कर्मियों को हटा दिया गया है, तर्क दिया जा रहा है कि इतने कमर्चारियों की आवश्यकता नहीं है। शुक्रवार के अखबारों में मैन पावर के नगर निगम सोनीपत द्वारा मैनपावर के लिए टेंडर जारी किया गया है।
31 कर्मियों को हटा दिया
नगर निगम के कमिश्नर ने दो दिन पहले ही पेयजल और सीवर शाखा में कार्यरत 31 कर्मचारियों को असेस होने की बात कहकर हटा दिया गया। जिसके बाद दूसरे कर्मचारी भी इनके समर्थन में काम छोड़ गए। इस वजह से पेयजल आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लंबे समय से बनी है समस्या
कबीरपुर में समस्या लंबे समय से है, किसी दिन दूसरी गली में तो अगले दिन कहीं और समस्या होती है। लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत दे दी है। हर बार कहा जाता है कि जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। समाधान को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
-रंजीत कुमार, स्थानीय निवासी।
अपने खर्च से करवाते हैं कार्य
विभागीय अधिकारियों को शिकायत की जाती है, लेकिन वह देखने तक नहीं आते हैं। जब लोग परेशान हो जाते हैं तो अपने खर्चों से श्रमिकों कोे बुलाकर सीवरों की सफाई कराते हैं। कई बार अधिकारियों से कहने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।
-मोनू सैनी, स्थानीय निवासी।
जल्द हो जाएगा समाधान
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सूबे सिंह ने बताया कि राठधना एसटीपी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने के साथ ही समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है।
आदर्श नगर व चिंतपूर्णी कॉलोनी में टूटी गलियों को लेकर निगम कार्यालय में जताया रोष
भास्कर न्यूज | सोनीपत
आदर्श नगर व चिंतपूर्णी कालोनी में कई गलियां टूटी हुई हैं। गलियों की हालत इतनी दयनीय है कि आए दिन रोज स्कूटर, मोटर साईकिल वाले गिरकर चोट खाते हैं। कालोनी वासियों ने अखिल भारतीय परिवार पार्टी के अध्यक्ष अरुण कौशिक भारतीय के नेतृत्व में आयुक्त नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और गलियों के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि अढाई साल पहले भी इन गलियों को बनवाने के लिए तत्कालीन निगम आयुक्त से निवेदन किया था।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई निलामी
आबकारी व कराधान विभाग कार्यालय व आसपास 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। बोली प्रक्रिया में डीसी डाॅ. अंशज सिंह, सेल्स टैक्स के डीईटीसी समीर यादव, आबकारी व कराधान विभाग डीईटीसी नरेश कुमार, इंसपेक्टर अशोक कुमार, इंसपेक्टर फौगाट, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
महंगा जोन होता है कुंडली
जिले में सबसे महंगा कुंडली जोन रहता है। दिल्ली से सटे होने के कारण यहां पर बड़े ब्रांड की शराब बिकती हैं। पिछले साल जब छह ठेकों का जोन था तो यह जोन 32 करोड़ रुपए में बिका था। इस बार दो ठेकों का एक जोन है। इसका 15 करोड़ तक जाने का अनुमान है।
पीओएस से मिलेगी शराब
इस बार ठेकों पर नकद तो शराब मिलेगी ही साथ ही ठेकेदारों को पीओएस भी रखना होगा। जिससे अगर कोई कैशलेस मोड से भुगतान करना चाहे तो उसे आसानी हो। अभी तक यह ठेकेदारों की मर्जी पर निर्भर करता था, लेकिन अब यह अनिवार्य रूप से लागू होगा।
300 करोड़ रुपए का रखा है लक्ष्य
आबकारी व कराधान विभाग द्वारा 252 करोड़ रुपए का रिजर्व प्राइस तय किया गया है। जिसे 300 करोड़ रुपए तक ले जाने की मंशा अधिकारियों की है। पिछले साल 249 करोड़ रुपए रिजर्व प्राइस तय किया गया था। तब जिले के सभी ठेकों से 281 करोड़ रुपए का राजस्व आया था। इस बार जिले के 24 गांवों में ठेके बंद हो जाएंगे। इससे लक्ष्य हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
एक ही जगह मिलेगी अंग्रेजी-देशी
नई आबकारी नीति के तहत अंग्रेजी और देशी शराब के लिए अलग-अलग ठेके इस बार भी नहीं बनाए गए हैं। एक ही प्वाइंट पर दोनों शराब खरीदी जा सकेगी। जिले भर में 144 ठेके बनाए गए हैं। इसे 72 ग्रुप में डिवाइड किया गया है। जिसके लिए ठेकेदारों ने अपनी सुविधा के मुताबिक बोली लगाई है।
नॉलेज सीरीज
1. भारत की किस महिला काे 2020 के लिए खेल की सबसे प्रभावशाली टाॅप-10 महिलाअाें में शामिल किया गया है?
2. एक रिपाेर्ट के मुताबिक किस देश में प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली 50% युवतियां 26 से कम उम्र की है?
3. दुनिया का सबसे ज्यादा ‘इंस्टाग्राम्ड’ गांव काैन सा है, जहां से 20 लाख से ज्यादा तस्वीरें शेयर हाे चुकी हैं?
4. चीन में एक साल में कितने लोगों ने सुंदर दिखने के लिए सर्जरी करवाई है?
5. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी अाॅफ इंडिया ने जारी की हाइजीन अाॅडिट रिपाेर्ट में पहला स्थान किसे दिया है?
6. सुप्रीम काेर्ट मामलों की सुनवाई में कब से ए-4 आकार के कागज के दाेनाें अाेर लिखी याचिकाअाें काे ही मंजूर करेगा?
7. केंद्र ने साल-2020 की जारी रिपाेर्ट के अनुसार कितने अश्लील कंटेंट वाले वेब पाेर्टल काे बंद किया?
8. डब्ल्यूएचअाे ने हाल ही में किस बीमारी काे महामारी घाेषित कर दिया है?
9. न्यूयॉर्क की सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी और फैमिली साइकोलॉजी जर्नल की रिसर्च में कितनी प्रतिशत महिलाओं में डिप्रेशन और चिंता के लक्षण पाए गए हैं?
10.देश में हर साल कितने नए पायलटाें की जरूरत है?
भास्कर
मॉल की पार्किंग से एल्युमिनियम की 35 सीट चुरा ले गए चोर, केस दर्ज
सोनीपत | शहर के मुरथल रोड स्थित यूनिक मॉल की पार्किंग से चोर एल्युमिनियम की 35 सीट चुरा ले गए। जांच करने पर सीसीटीवी में दो व्यक्ति सीट को रिक्शा में डालते दिख रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। बवनन दवेल कंपनी ने यूनिक माल का निर्माण किया है। अब माल के पार्किंग एरिया में काम चल रहा है। कंपनी के सुपरवाइजर कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि पार्किंग एरिया से एसीपी एल्युमिनियम सीट को खोलकर 4 मार्च को रखा गया था। रात को चोर इन सीट को उठाकर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति रिक्शा में सीट रखते दिख रहे हैं।
टूटे तार को बदलने पहुंचे कर्मियों का ग्रामीणों ने किया विरोध
जिले के 144 शराब ठेकों की निलामी
जोन अधिक होने से रात 11 बजे तक चलती रही कैलकुलेशन
भास्कर न्यूज | सोनीपत
वार्ड-20 स्थित कबीरपुर में आईटीआई को जाने वाले मुख्य रास्ते पर हर वक्त सीवर भरा रहता है। जिसके कारण लोगों काे गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि हर तीसरे दिन कॉलोनियों में सड़कों पर सीवर का पानी भर जाता है। जिस कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पहले तो लंबे समय तक पेयजल पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को वैसे ही छोड़ दिया गया। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण घरों से पानी की निकासी नहीं होती है। जिससे घर में बदबू बनी रहती है।
 **
सोनीपत. कचरा प्लांट का निरीक्षण करते एनजीटी चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल।
संक्रमण की संभावना : क्या आप में कोरोना वायरस के लक्षण हैं? यदि हां,तो तुरंत ही इन मापदंडों को अपनाएं। { घर में रहें। {परिवार के सदस्यों से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। {परिवार में किसी के साथ भी अपने बर्तन या कमरा साझा न करें।
कोरोना वायरस के लक्षण
{खांसी,तेज बुखार {सिरदर्द
{नाक बहना और सांस लेने में कठिनाईं।
नोट : एकदम न घबराएं क्योंकि ये मौसमी फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं।
बाहर भोजन करने से से परहेज करें
{बाहर के ठंडे और जमाए गए भोजन जैसे - आइसक्रीम, ठंडे पेय पदार्थ,
{कटे हुए फलों और फलों के जूस से पूरी तरह से बचें।
{जंक फूड और तला हुआ भोजन न खाएं।
ये सावधानियां बरतनी जरूरी, भीड़-भाड़ और किसी के संपर्क में आने से बचें, बाहर जाएं तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें
सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के लोग पानी की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत लेकर आए थे। उन सभी को शाम का पानी सप्लाई कर दिया गया है। पेयजल की कोई समस्या नहीं है। -रमेश चंद्र शर्मा, एक्सईएन नगर निगम सोनीपत।
सोनीपत. एक्सईएन से मिलकर पानी की मांग करते लोग।
लोगों को आने-जाने मे हो रही परेशानी, िशकायत के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग कर रहा अनदेखी
सोनीपत. गली निर्माण की मांग को लेकर रोष जताते लोग।
सोनीपत. कबीरपुर से आईटआई चौक के पास सड़क पर भरा पानी।
भास्कर न्यूज | सोनीपत
कच्चे क्वाटर स्थित आबकारी व कराधान विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को जिले के शराब के ठेकों की निलामी की गई। निलामी के लिए विभाग की वेबसाइट पर 12 मार्च सुबह नौ बजे से ऑनलाइन बिडिंग शुरू हो गई थी। जिसे शुक्रवार चार बजे मुख्यालय से बंद कर दिया गया। इसके बाद डीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी के अधिकारियों की मौजूदगी में पांच बजे से बिड खोलनी शुरू की गई। जोन की संख्या अधिक होने के कारण देर रात तक शराब ठेकों बड़ी बोली और कुल राजस्व का आंकलन नहीं हो पाया। रात करीब साढ़े 12 बजे अधिकारियों ने मुख्यालय में जिन ठेकों की बोली लगी, उससे अवगत कराया। शुक्रवार काे 49 जाेन की कुल बाेली 193 कराेड़ रुपए अाई है। बाकि जाेन की बाेली बाद में हाेगी।
पिछले साल जिलेभर में 23 जोन थे, इस बार इनकी संख्या 72 हो गई है। पूरे जिले में 144 अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके हैं। इस बार कोई भी ठेका एससी व बीसी आधारित नहीं है। सभी की वैल्यू के हिसाब से रिजर्व प्राइस निर्धारित किया गया है। पूरे जिले का रिजर्व प्राइस 252 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। अधिकारियों का प्रयास 300 करोड़ रुपए के भारी भरकम लक्ष्य का प्राप्त करने का है। यह तब है जब इस साल जिले में 24 गांवों में ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने ठेका नहीं खोलने का निर्णय लिया है।
डीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष शाम पांच बजे खोली गई बिड, जोन छोटे होने के कारण बढ़ी संख्या, 72 जोन में बांटा जिला
सोनीपत. शराब ठेकों की बोली के दौरान ठेकेदार व अधिकारी।
1.रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी 2. चीन 3. चिंक्वे टैरी 4. 1.63 करोड़ 5. वैष्णो देवी मंदिर में बनने वाले भंडारे काे 6. 1 अप्रैल से 7. 3,635 वेब पाेर्टल 8. काेराेना वायरस 9. 88% महिलाओं 10. 1 हजार
उत्तर
सुझाव या फीडबैक
के लिए हमें ई-मेल करें
editorharyana@dbcorp.in
सवाल
आज के
पानीपत, शनिवार 14 मार्च, 2020 | 04