पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुजाना अंडरपास पर जलभराव से लोग परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राेहतक-रेवाड़ी नेशनल हाइवे के दुजाना चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। यहां के अंडरपास में जलभराव है। प्रशासन द्वारा दुजाना चौक पर वाहनों को निकालने में सावधानी नहीं बरती जा रही। एक माह पहले विभाग ने अंडरपास आरंभ कर दिया था, अब अंडरपास के नीचे सड़क टूटी पड़ी है। पूरी सड़क पर रोड़ी बिखरी पड़ी हैं। बरसात के दिनों में हालत अधिक खराब हो जाते हैं।

अालम यह है कि इस हिस्से में सारा दिन धूल उड़ती रहती है। सड़क काफी हिस्से से जर्जर हालत में है। इसके कारण दोपहिया वाहन चालक िस्लप होकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दो दिन की बरसात के बाद पैदल निकलना मुश्किल हो गया था। एक 5 साल की मासूम बच्ची मोटरसाइकिल स्लिप होने के कारण चोटिल हो गई। दुजाना चौक के आस पास काफी स्कूल हैं। इसके कारण विद्यालय में आने वाले अभिभावकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। वही फ्लाईओवर की हाइट लगभग 20 फीट से अधिक है। हाइट अधिक होने के कारण फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन स्कूल प्रांगण और खेल मैदान साफ नजर आता हैं। हाईवे नम्बर 71 से गुजरने वाले फ्लाईओवर से स्कूल के बच्चों के कारण वाहन चालकों का ध्यान बंट सकता हैं। इसके कारण हादसा भी घटित हो सकता है। बीआरपीएस स्कूल दुजाना के डायरेक्टर कमांडर बीके शर्मा का कहना है कि अगर विभाग फ्लाईओवर के दोनों तरफ प्लास्टिक की चादर लगा दे तो वाहन चालक सुरक्षित निकल जाएंगे।

दुजाना अंडरपास में भरा हुआ पानी और बने हुए गड्‌े।
खबरें और भी हैं...