- Hindi News
- National
- Khijrabad News Haryana News Waterlogging Due To Lack Of Road Construction Near Population
आबादी के नजदीक रास्ते का निर्माण न होने से जलभराव
जठलाना | उन्हेड़ी से जठलाना की ओर आने वाले रास्ते को आधा बनाकर छोड़ दिया गया है। रास्ते की वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबाज, शकील, शमशाद, जुबेदा, वेदपाल, अब्दुल रहमान, प्रवीण, मुस्तफा व इमरान ने बताया कि उन्हेड़ी गांव से जठलाना की ओर जो रास्ता आ रहा है, उसमें से आधा रास्ता पक्का बनवा दिया गया है लेकिन जिस जगह पर आबादी बसी है, वहां पर रास्ते को कच्चा छोड़ दिया गया है जिस कारण इस रास्ते पर हर समय पानी जमा रहता है। बरसात होने पर रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। इस बारे में जठलाना सरपंच संजीव कुमार का कहना है कि इस रास्ते के बारे में प्रस्ताव डाला गया है। जल्द ही अधूरे पड़े मार्ग को पक्का बनवा दिया जाएगा।