- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News Waterlogging On Park And Railway Platforms Due To Sewer Line Blockage
सीवर लाइन अवरूद्ध होने से पार्क व रेलवे प्लेटफार्म पर हुआ जलभराव
शिव नगर में सीवर लाइनों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। सफाई के अभाव में सीवर के मेनहोल ऑवर फ्लो होने से गलियों, पार्क परिसर और रेलवे प्लेटफार्म पर जलभराव हो गया है। जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को पानी के अंदर से गुजरना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जलापूर्ति विभाग के अधिकारी सीवर लाइनों की सफाई नहीं करवा रहे हैं।
शिवनगर निवासी संदीप, कृष्ण, बालकिशन, रोहताश का कहना है कि नगर परिषद ने गलियों की नालियों को बंद कर प्लास्टिक की पाइप लाइनें दबा रखी हैं। इन पाइप लाइनों को सीवर लाइनों के साथ जोड़ा हुआ है। लंबे समय से प्लास्टिक पाइप लाइनों और सीवर लाइनों की सफाई नहीं हुई है। सफाई के अभाव में सीवर लाइनें बार-बार अवरूद्ध हो जाती हैं। लाइनें अवरूद्ध होने से गलियों में जलभराव हो जाता है। लोगों का कहना है कि नगर में बने पार्क और रेलवे प्लेटफार्म का लेवल गलियों से नीचा है। गलियों का पानी पार्क परिसर और रेलवे प्लेटफार्म पर भर जाता है। पार्क में लोग दिनभर टहलते रहते हैं। वहीं शहर में जाने के लिए लोग प्लेटफार्म से होकर गुजरते हैं। पार्क परिसर व प्लेटफार्म पर भरे पानी से लोगों को असुविधा हो रही है। सीवर का गंदा पानी होने के कारण दुर्गंध की समस्या बनी हुई है।
शिव नगर में सीवर लाइन अवरूद्ध होने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों को सीवर की सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। जल्दी ही सीवर की सफाई करवाकर पानी निकासी व्यवस्था को दुरूस्थ कर दिया जाएगा। संदीप धनखड़, जेई, जलापूर्ति विभाग, गोहाना।
गोहाना. शिव नगर के पास रेलवे प्लेटफार्म पर भरा पानी।