पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News We Are The Big Crooks After Pointing The Pistol At The Chest Of Baba With Accused Throne

आरोपी तख्त वाले बाबा की छाती पर पिस्ताैल तानकर बाेले- हम बड़े बदमाश हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ौली गांव में तख्त वाले बाबा डेरे के महंत पर 10 मार्च को होली के दिन जानलेवा हमला हुआ था। तीन दिन बाद बाबा को होश आया और उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। बाबा का आरोप है कि आठ युवकों ने उसकी छाती पर पिस्तौल तानकर धमकी दी कि एक घंटे में मंदिर खाली कर देना। हम बड़े बदमाश है, पुलिस व गांव के लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पुलिस ने घायल बाबा के बयान पर गांव के 8 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बड़ौली गांव में तख्त वाले बाबा ब्रजभूषण गिरी ने आरोप लगाया कि वह कुटी में स्नान कर रहा था। इस बीच तीन बाइकों से 7-8 युवक उनकी कुटी पर आए। सभी के हाथों में लोहे की राड, देशी पिस्तौल व बिट्‌टे थे। उन्होंने बगैर किसी कहासुनी व बिना किसी रंजिश उस पर हमला कर दिया। उसकी छाती पर पिस्तौल तानकर गांव का मंदिर खाली करने की धमकी दी। कहा कि अगर मंदिर खाली नहीं किया तो गाेली मार देंगे। पुलिस व गांव के लोग उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

खबरें और भी हैं...