मार्च में दिसंबर जैसा मौसम
बारिश के कारण पड़ी धुंध
पिछले 3 दिनों में हुई बारिश के कारण रविवार सुबह धुंध पड़ी है। अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 11 व 12 मार्च को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
डाॅ. मदनलाल खीचड़, कृषि मौसम विभाग हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।
न्यूनतम तापमान गिरा
पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान घटकर 11.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि इससे पहले यह 14 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं रविवार को अधिकतर तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जींद. सुबह 8 बजे शहर के गोहाना रोड पर कुछ ऐसे छाई थी धुंध।
सुबह विजिबिलिटी रही 5 मीटर से भी कम, वाहन चालकों को आवागमन में हुई परेशानी
जींद | लगातार 3 दिन तक हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा लेकिन सुबह पड़ी गहरी धुंध के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम रही। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह पड़ी धुंध से लग रहा था कि जैसे दिसंबर-जनवरी का महीना हो।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 3 दिनों तक मौसम खुश्क बना रहेगा। इसके बाद 11 व 12 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार सुबह मौसम साफ था लेकिन इसके बाद अचानक धुंध पड़नी शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे तक हालात ये थे कि सड़कों पर धुंध ही धुंध नजर आ रही थी। हालांकि करीब एक घंटे बाद निकली धूप से धुंध साफ हो गई। लोग गहरी धुंध से आश्चर्यचकित थे कि इतनी धुंध दिसंबर-जनवरी में भी नहीं पड़ी जो मार्च महीने में पड़ रही है।