पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Weather Remained Clear Throughout The Day No Rain Is Expected Till 18

दिनभर मौसम साफ रहा, 18 तक बारिश के आसार नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अौद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ में गुरुवार देर रात बादल छाने से हल्की बारिश होने की संभावना बनी, लेकिन हो नहीं पाई। शुक्रवार को दिन भर मौसम साफ रहा, जबकि शाम को फिर बादल छा गए। शनिवार से मौसम शुष्क बना रहेगा। शुष्क मौसम होने की वजह से तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगा है।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम माना जाता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा। अब शनिवार से मौसम शुष्क होना शुरू हो जाएगा। 17 मार्च तक आंशिक रूप से बादल देखने को मिलेंगे। इस बीच तापमान भी 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा। अब 18 मार्च तक बारिश होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान भी उस दौरान 15 से 16 डिग्री रहेगा। मौसम खुश्क होने से किसानों ने राहत महसूस की है। कई दिनों तक हल्क बरसात से किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित होनी शुरू हो गई थी।

खबरें और भी हैं...