खैर के टुकड़ों समेत एक पकड़ा
वन विभाग के कर्मचारियों ने कलसिया रेंज की डारपुर बीट से चार टुकड़े खैर और खैर चोर को पकड़ा। पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर वन्य प्राणी अधिनियम और वन विभाग अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग के कर्मचारी जयदत्त ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि डारपुर बीट से खैर के चार टुकड़े मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाने की तैयारी हो रही है, जिस पर उन्होंने डारपुर पहुंचकर खैर के चार टुकड़ों को बरामद किया और एक खैर चोर को भी मौके से पकड़ा है। जांच करने पर खैर चोरी में शामिल साहिल पुत्र रामनाथ, साहिल और आकाश निवासी जाटोवाला के रूप में हुई, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी। पुलिस ने जयदत्त की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
छछरौली | वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पकड़े गए खैर के टुकड़े।