- Hindi News
- National
- Chacharauli News Haryana News Well Wood Recovered From Smugglers39 Abandoned Car Case
तस्करों की छोड़ी कार से खैर की लकड़ी बरामद, केस
वन विभाग छछरौली की कलसिया रेंज से गश्त के दौरान कार में तस्करी कर रहे खैर तस्करों से 8 टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर वन अधिनियम के तहत दो लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वनसंतोर बीट के इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि वह बनसंतोर की ओर से रात करीब 3 बजे गश्त पर सिपियांवाला की ओर जा रहे थे तो मेहरणीवाला गांव के जंगल से कार आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया लेकिन तस्कर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। भागते हुए टॉर्च की रोशनी में दोनों की पहचान जाटोवाला निवासी मुस्तफा और जाटोवाला के गालिब की पहचान हुई। कार से खैर के 8 टुकड़े बरामद किए गए। जांच करने पर उन्हें पता चला कि जाटोवाला के ही सरवेज और कुर्बान भी इस मामले में शामिल थे। उन पर पहले भी वन विभाग की तरफ से वन अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
इधर, हर्बल पार्क में एक ओर चल रहा था डीजे, तस्कर काट ले गए खैर के 5 पेड़, मामला दर्ज
छछरौली| चूहड़पुर कलां स्थित चौधरी देवीलाल नेचुरल हर्बल पार्क में बुधवार रात खैर तस्करों ने 5 पेड़ काट लिए। घास लेने आए ग्रामीणों ने हर्बल पार्क के कर्मचारियों को सूचना दी। कर्मचारियों ने थाना में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। कर्मचारी मेहंदी हसन ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि हर्बल पार्क में गांव की तरफ श्मशानघाट के पास खैर के 5 पेड़ कटे हैं। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने खैर के पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट बनाकर मामला दर्ज करवा दिया है। बताया जा रहा है कि जिस रात हर्बल पार्क से यह खैर के बेशकीमती पेड़ कटे हैं, उस रात हर्बल पार्क में कार्यक्रम था, जिसमें डीजे बज रहा था। आरोप है कि वहीं पर विभाग के कर्मचारी भी यहीं थे।
यमुनानगर | कार में लदी खैर की लकड़ी।