पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alewa News Haryana News Wheat And Mustard Crop Spread On The Ground Due To Rain

बारिश से जमीन पर बिछी गेहूं और सरसों की फसल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलेवा | क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने सरसों व गेहूं उत्पादक किसानों के अलावा आमजन की परेशानी बढ़ाकर रख दी है। शुक्रवार रात को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से पकने को तैयार खड़ी गेहूं व पककर तैयार हुई सरसों की अधिकतर फसल बिछ गई। इसके अलावा सरसों का फुल भी झड़ गया है। किसान राजा राम, शमशेर, धनी राम, बलजीत, कंवर सिंह, कृष्ण, सतीश, बलवान व राजकुमार ने बताया कि इस बारिश के बाद से खेतों में पकने को तैयार खड़ी सरसों व गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। इसमें किसानों की गेहूं की फसल में भारी नुकसान होने की आशंका है।
खबरें और भी हैं...