पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ismailabad News Haryana News Wheat Crop Of Farmers Lying In The Fields With Hail

ओलावृष्टि से खेतों में बिछी किसानों की गेहूं की फसल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडवा | भगवान की मार हर रोज किसानों पर पड़ने लगी है। शनिवार को भी सुबह से शुरू हुई बरसात ने जहां किसानों की नींद उड़ा दी। वहीं दोपहर बाद बरसात के बाद हुई ओलावृष्टि से किसानों के होश उड़ गए। हर रोज हो रही बरसात से अब किसानों की फसल खराब होनी शुरू हो गई है। बरसात के चलते जहां गेहूं की फसल जमीन पर बिछने लगी। वहीं खेतों में बरसाती पानी जमा रहने से गेहूं की फसल सूखने भी लग गई है। गेहूं की फसल के साथ-साथ सरसों, टमाटर, प्याज आदि की फसल में भी किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। सरसों की फसल इस समय किसानों के खेतों में अधिकतर कटी पड़ी है। यदि इसी प्रकार भगवान की नाराजगी जारी रही और बरसात होती रही तो सरसों की फसल किसानों के लिए घाटे का सौदा ही बनकर रह जाएगी। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हर रोज बरसात जारी है। यह बरसात अब किसानों के लिए घाटे का सौदा बनकर बरस रही है। यदि भगवान की नाराजगी इसी प्रकार जारी रही तो किसान कर्ज के बोझ तले दबकर रह जाएगा। मौसम के हर रोज बदलते तेवरों तथा हर रोज बरस रही बरसात से किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। सबसे ज्यादा मार किसानों व ईंट भट्ठा मालिकों पर पड़ रही है।
खबरें और भी हैं...