- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News Wheat Stolen From Flour Mill In Jamalpur Shekhan Camera Captured
जमालपुरशेखां में आटा चक्की से गेहूं चोरी, कैमरे में कैद हुईं वारदात
गांव जमालपुर शेखां में चोर ने एक आटा चक्की से 35 किलोग्राम अनाज चुरा लिया। आरोपी की फुटेज वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी करने वाले युवक की पहचान गांव के ही बागु पुत्र लीलाराम के रूप में हुईं हैं। आटा चक्की मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
चक्की मालिक राजेश ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह किसी कार्य के लिए टोहाना गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने गेहूं का थैला चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।