- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Wheat Will Be Procured In The District From April 1 Arrangements Made For Purchase In 33 Mandis
जिले में एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद, 33 मंडियों में की गई खरीद की व्यवस्था
मंडियों में गेहूं का सीजन अप्रैल में शुरू होने वाला है। इसे लेकर सभी मंडियों में अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेहूं की फसल की खरीद की जा सकती है, लेकिन गेहूं की फसल 10 से 15 अप्रैल के बीच मंडियों में आने की संभावना है। गेहूं की खरीद को लेकर मंडियों की अलाटमेंट जारी कर दी गई है। 2020-21 के दौरान जिले की 33 मंडियों में गेहूं की खरीद की जाएगी। जींद जिले में गेहूं का उत्पादन हर साल लगभग 2 लाख 17 हजार हेक्टेयर में होती है। इससे रिकाॅर्ड तोड़ गेहूं की आवक होती है। पिछले वर्ष जिले की मंडियों में 7 लाख 47 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी, लेकिन इस बार यह बढ़कर 8 लाख मीट्रिक टन पहुंचने की संभावना है। गेहूं की आवक को मंडियों की अलाटमेंट कर दी गई है। जिले में इस बार खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके लिए सभी एजेंसियों को खरीद के लिए दिन तय कर दिए गए हैं।
इन मंडियों में की जाएगी खरीद
इनमें ऐंचरा कलां, अलेवा, बेलरखां, छात्तर, दनौदा कलां, ढाठरथ, धमतान, धनौरी, डिडवाड़ा, फरैण कलां, फतेहगढ़, गढ़ी, घोघड़िया, हाट, जींद, जुलाना, काब्रछा, खरकरामजी, खरल, लुदाना, मंगलपुर, मुआना, नगूरां, नरवाना, फुलिया कलां, पिल्लूखेड़ा, राजपुरा, सफीदों, शामलो कलां, सिवानामाल, सुदकैन खुर्द, उचाना और उझाना शामिल हैं।
उचाना में तीन एजेंसी करेंगी गेहूं की खरीद
उचाना| अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद को लेकर एजेंसियों को अलग-अलग दिन मंडी में अलॉट कर दिए गए है। एसडीएम राजेश कोथ ने बताया कि उचाना मंडी में तीन एजेंसी अलग-अलग दिन गेहूं की खरीद करेंगी। वेयर हाउस 1 दिन, हैफेड 2 दिन एवं फूड एंड सप्लाई विभाग 3 दिन गेहूं की खरीद करेंगी। फूड एंड सप्लाई विभाग सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, वेयर हाउस मंगलवार, हैफेड गुरुवार, शनिवार को गेहूं की खरीद करेंगी। उन्होंने बताया कि परचेज सेंटरों के लिए खरीद एजेंसी अलॉट कर दी गई हैं। काब्रच्छा में वेयर हाउस, छातर, घोघड़िया में हैफेड गेहूं की खरीद करेगी। किसानों अाैर आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी गेहूूं की खरीद में न हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। किसानों को सफाई, पीने के पानी, मंडी में लाइटें सहित अन्य सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। किसानों को भी चाहिए कि वो नमी वाली गेहूं लेकर मंडी में न आए। किसान एक-दूसरे के देखा-देखी नमी वाली गेहूं कंबाइन से कटाई करवा कर मंडी ले आते हैं। नमी वाली गेहूं किसान न लेकर आएं ताकि उन्हें फसल बेचने में परेशानी न हो।
कहां कौन एजेंसी करेगी खरीद
मंडी एजेंसी
ऐंचरा कलां हैफेड
अलेवा हैफेड, हरियाणा वेयर हाउस
बेलरखां हैफेड
छात्तर हैफेड
दनौदा कलां हैफेड, एफसीआई
ढाठरथ हरियाणा वेयर हाउस
धमतान एफसीआई, हरियाणा वेयर हाउस
धनौरी एफसीआई, हरियाणा वेयर हाउस
डिडवाडा हैफेड
फरैण कलां हैफेड
फतेहगढ़ हरियाणा वेयर हाउस
गढ़ी हैफेड, हरियाणा वेयर हाउस
घोघड़िया हैफेड
हाट हैफेड
जींद खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड,
एफसीआई, हरियाणा वेयर हाउस
जुलाना खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड,
हरियाणा वेयर हाउस
काब्रछा हरियाणा वेयर हाउस
मंडी एजेंसी
खरकरामजी हरियाणा वेयर हाउस
खरल हैफेड
लुदाना हैफेड
मेंगलपुर हैफेड
मुवाना खाद्य आपूर्ति विभाग
नगूरां हरियाणा वेयर हाउस
नरवाना खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड,
एफसीआई
फुलिया कलां हैफेड
पिल्लूखेड़ा खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड
राजपुरा हरियाणा वेयर हाउस
सफीदों खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड
हरियाणा वेयर हाउस
शामलो कलां हैफेड
सिवानामाल हैफेड
सुदकैन खुर्द एफसीआई
उचाना खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड और
हरियाणा वेयर हाउस
उझाना खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड
एक से होगी खरीद शुरू
मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है और संबंधित एजेंसियों को मंडी अलॉट कर दी गई है। बारदाने की कोई कमी नहीं है।
-सुरेंद्र सैनी, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, जींद।
ढाई लाख कट्टे मौजूद
इस बार बारदाने की कोई कमी नहीं आएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि उसके पास ढाई लाख कट्टे हैं। बाकी सीजन शुरू होने से पूर्व आ जाएंगे और बारदाने की समस्या नहीं रहेगी।