- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News When Pragat Singh Came Out On Bail He Started Doing Business Of Chitta A Friend Was Also Made A Supplier
प्रगट सिंह जमानत पर आया तो करने लगा चिट्टे का धंधा, दोस्त को भी बनाया सप्लायर
नशा का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस की ओर से तस्करों के खिलाफ हो रही धरपकड़ में जिला का एक बड़ा तस्कर 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। उसके साथ उसका साथी भी गिरफ्त में आया है। मुख्य तस्कर गांव रघुआना निवासी प्रगट सिंह है। जो गाड़ी खरीद बेच का धंधा करता है। प्रगट सिंह पहले भी 10 साल की सजा भुगत रहा है। अब वह जमानत पर आया हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने एक दोस्त रमनदीप निवासी साहूवाला प्रथम को साथ लेकर हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। प्रगट सिंह लोगों को दिखावे के तौर पर खुद को कार खरीद बेच का डीलर बताकर नई दिल्ली जाता और वहां से हेरोइन लेकर आता था। पुलिस को मुखबिरी मिली तो मंगलवार को उसे डिंग क्षेत्र में दिल्ली से आते समय पकड़ लिया। उसके साथ रमनदीप भी था। उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है बरामद हुई है।