पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Cheeka News Haryana News When The Challan Of 13 Thousand Was Cut The Owner Set The Bike On Fire In Anger

13 हजार का चालान कटा तो मालिक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीवन में पुलिस द्वारा नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन को बिना किसी कागजात के इंपाउंड कर 13 हजार रुपए का चालन काटने से नाराज मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल को आग लगा दी। पुलिस जब तक आग पर काबू पाती तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुका था। सीवन थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि सीवन अनाज मंडी के पास सीवन चीका मार्ग पर हर रोज की तरह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गुलाब सिंह कानों में मोबाइल की लीड लगाए हुए स्पलेंडर बाइक लेकर आया। पुलिस ने उसे रोका और कागजात दिखाने को कहा। वह बाइक से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा सका जिस कारण मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर दिया। कुछ देर बाद मौका देख गुलाब ने अपने ही मोटरसाइकिल को आग लगा दी। आग पर काबू पाने की भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल चुका था।

खबरें और भी हैं...