- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News When The Complaint Of Sewerage Chalk Reached The Cm Office Sugar Machine Came In The City
सीवरेज चॉक की शिकायत सीएम ऑफिस तक पहुंची तो शहर में आई शकर मशीन
शहर में पिछले माह से सीवरेज चॉक व ओवरफ्लो समस्या के चलते लोगों को हो रही परेशानी की शिकायत सीएम तक पहुंचे के बाद शहर में सक्कर मशीन पहुंची है। जिससे कॉलोनी रोड सहित मेन एरिया की सीवरेज लाइन की सफाई की जा रही है। इससे शहरवासियों को समस्या से निजात की उम्मीद जगी है।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से मैनुअली सीवरेज सफार्इ व्यवस्था बंद होने से मशीनों से सीवरेज सफाई की जा सकती है लेकिन इसके लिए शहर को संभालने वाली सब डिविजन और डिविजन के पास सक्कर मशीन नहीं है। इससे शहर में पिछले माह से लगातार आ रही शिकायतों के बाद मामला सीएम ऑफिस तक पहुंच चुका है। जिसके चलते शहर में सुपर सकर मशीन को सप्ताह में दो दिन के लिए भेजा गया है। इससे शहर में चॉक हुए सीवरेज लाइनों को सुचारू किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के काफी एरिया में सीवरेज ब्लाक की समस्या बनी हुई है।क्योकि विभाग के पास सीवरेज सफाई करने के लिए मशीनें नही है उन्हें सिरसा से सफाई के लिए मशीनें मंगवानी पड़ती है। शहर में दो दिन से सकर मशीन द्धारा रेलवें लाईन एरिया,मेन बाजार, चौहान नगर सहित शहर थाना के साथ वाली गली में ब्लाक हुए सीवरेज खोले गए
दूषित पेयजल सप्लाई का नहीं हो रहा निदान
उल्लेखनीय है कि शहर में बारिश के बाद कई जगह दुषित पेयजल सप्लाई की समस्या रहती है। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 में पिछले 2 महीनों से दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है।
जिसके बाद मेें कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बावजूद भी समाधान नहीं हो रहा है। मोहल्लावासियों गिरधर सेठी, प्रवीण, सुभाष, अशोक, मनाेज, बिमला व अन्य ने बताया कि शाम को पानी सप्लाई दी जाती है फिर भी दुषित पेयजल ही सप्लाई मिल रहा है।