पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News When Will Bulbul39s Team Give Gifts To Students In Exchange For Polythene And Plastic Waste

विद्यार्थियों को पॉलीथिन व प्लास्टिक कचरे के बदले उपहार देगी कब बुलबुल की टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाइड जिला फतेहाबाद की कब बुलबुल यूनिट की अाेर से जिला फतेहाबाद को पॉलीथिन मुक्त जिला बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कब-बुलबुल की टीम हर सप्ताह के अंतिम दिन विद्यालयों में जाएगी तथा विद्यालयों में बच्चों द्वारा एकत्र किए गए प्लास्टिक के लिफाफे आदि कचरे को टीम ले लेगी। इसके बदले में उन्हें उपहार के रूप में पेंसिल, कापी व अन्य सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके जरिए बच्चों काे पॉलीथिन व अन्य प्लास्टिक के कचरे को एकत्र करने के अभियान में जाेड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस अभियान की शुरूआत काे लेकर रविवार काे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में औद्योगिक विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ज्ञानचंद लांग्यान ने भाग लिया। लांग्यान ने कहा कि प्लास्टिक के पॉलीथिन हमारे पर्यावरण के लिए दुश्मन है। चारों तरफ यह आवाज उठाई जा रही है कि प्लास्टिक के पॉलीथिन का प्रयोग बंद करो परंतु हर व्यक्ति के हाथ में या हर दुकान पर पॉलीथिन देखने को मिल जाएगा। इस पॉलीथिन से मुक्ति के लिए बच्चों के माध्यम से इस अभियान को कामयाब किया जा सकता है।

पॉलीथिन प्रयोग नहीं करने का आह्वान करेंगे

जिला संगठन आयुक्त (कब) महाबीर प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत जहां स्कूली बच्चों काे जागरूक किया जाएगा वहीं उनसे अपने परिजनों काे भी पॉलीथिन प्रयोग न करने के लिए उत्साहित करेंगे ताकि इसे दोबारा प्रयोग ना किया जा सके। इस अभियान की शुरुआत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जांडवाला सोत्र खंड रतिया से शुरुआत की गई। जिसमें 100 कब-बुलबुल ने पॉलीथिन प्रयोग न करने की शपथ ली। इन बच्चों द्वारा एकत्र पॉलीथिन को यूनिट ने लेकर इनके बदले उन्हें जरूरत के अनुसार स्टेशनरी उपलब्ध करवाई।

मुख्य अतिथि ने इन बच्चों को भविष्य में स्टेशनरी उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। विद्यालय के मुखिया विजय सिंह व कब मास्टर दिलबाग सिंह ने उन्हें हर सप्ताह उन द्वारा एकत्र किए गए कचरे को लेकर उन्हें स्टेशनरी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कब मास्टर हरि सिंह, राधेश्याम व कब मास्टर सीरीज संजय लखेरा ने बच्चों को कब ग्रीटिंग झंडा, गीत, कब प्रार्थना, कब नियम, सेल्यूट आदि सिखाएं। बच्चों ने प्लास्टिक हटाओ प्राण बचाओ पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसको सभी दर्शकों ने सराहा। इस अवसर पर जीपीएस जांडवाला के सभी स्टाफ सदस्य कृष्ण मीणा, गुरदीप, रामनिवास, संगीता, रचना आदि माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...