- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Who Passed The Sadhana Test Was Successful Muni Praneeth
साधना की परीक्षा में जो पास हो गया वो सफल : मुनि प्रणीत
रामराय गेट स्थित जैन स्थानक में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों जैन श्रद्धालुओं ने प्रवचन सुने। प्रवचन सुनाते हुए मुनि प्रणीत ने कहा कि सोने को कसने के लिए कसौटी होती है। उसी प्रकार साधना के क्षेत्र में भी अपनी कुछ मर्यादा, सिद्धांत होते हैं। अगर कोई सिद्धांतों के साथ खिलवाड़ करता है तो वह साधना के क्षेत्र में असफल है। हम 22 परिषदों में आज पानी की चर्चा करेंगे।
जल ही जीवन है। भोजन से ज्यादा आवश्यक पानी है। भोजन के बगैर तो कुछ समय तक रहा जा सकता है मगर पानी के बगैर नहीं। साधु को पानी मांगकर लाना है और दिन छिपने के बाद पानी नहीं पीना है ये जैन साधना के सिद्धांतों में से एक है। मुनि ने कहा कि साधना के क्षेत्र में भी परीक्षा होती रहती है। उसमें जो पास हो गया वो सफल होता है। अपनी जिंदगी में हमें एक सफलतम व्यक्ति बनना है तो उन सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। जो हमें ऊंचाइयों की तरफ ले जाते हैं। एक सामान्य फुटबाॅल खेल के भी अपने सिद्धांत एवं नियम होते हैं। जो उन्हें खेलते हुए पालन करता है उसे ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहते हैं। फिर जिंदगी तो सबसे बड़ा खेल है। इसमें हमें लापरवाही का परिचय नहीं देना, बल्कि सजगता विवेक इत्यादि का परिचय दें। इस अवसर पर प्रधान सुरेश जैन, महामंत्री विनोद जैन, मनोज जैन, डीआर जैन, प्रकाश जैन, राजेंद्र जैन, अभय हेम जैन, सतीश जैन, पुनीत जैन, जयचंद जैन, तुलसी जैन, रामफुल व रामकला मौजूद रहे।
जींद. जैन स्थानक में प्रवचन सुनती जैन श्रद्धालु महिलाएं।