गोपालपुर हत्याकांड में मृतक की पत्नी गिरफ्तार
खरखौदा | खरखौदा पुलिस ने गोपालपुर निवासी केंटर चालक धर्मराज की हत्या का षड्यंत्र रचने वाली उसकी प|ी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं इससे पहले पुलिस धर्मराज की हत्या के आरोपी कानौंदा, झज्जर निवासी संदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस गिरफ्त में आए संदीप ने खुलासा किया था कि धर्मराज की प|ी भी धर्मराज के नशा करने की आदत से तंग आ चुकी थी वहीं वह भी लंबे समय से उसकी प|ी के संपर्क में था। जिसके चलते उसने धर्मराज की प|ी के कहने पर ही धर्मराज की रॉड मारक हत्या की थी। ऐसे में पुलिस ने मृतक की प|ी मुन्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया था, जिसकी अब गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल में भेज दिया।