पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Julana News Haryana News Will Bring Pledge To Eradicate Social Evils To Increase Brotherhood

भाईचारा बढ़ाने के लिए लाेगाें ने सामाजिक बुराइयों को मिटाने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव जैजैवंती के सरकारी स्कूल में गोयत गोत्र का महासम्मेलन हुअा। सम्मेलन की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश गोयत ने की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के सलाहकार महेंद्र गोयत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

महेंद्र गोयत ने कहा कि समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए सभी लोगों को भागीदारी में अहम भूमिका निभानी चाहिए। आज के युग में बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है। समाज में भाईचारे के लिए मिशाल बनना चाहिए न कि किसी के लिए दुखदायी बनें। गोयत ने कहा कि गोयत समाज का केंद्र जींद है तो समाज की ओर से एक गोयत भवन बनाया जाएगा जिसमें गोयत गोत्र के लोग बैठक कर समाजिक बुराइयों को मिटाने और समाज के उत्थान में भागीदारी निभाने के लिए अहम फैसले ले सकेंगे। इससे पहले गोयत गोत्र की एक कमेटी बनाई जाएगी। राजेश गोयत ने कहा कि बेटियों को खेलों में आगे ले जाने के लिए कई अहम काम किए जाएंगे। इस मौके पर राजेश गोयत, सुदेश गोयत, जोगेंद्र प्रधान, कमान सिंह, सतेंद्र सरपंच कुंगड़, विरेंद्र गोयत सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जुलाना. कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते पूर्व ओएसडी महेंद्र गोयत।
खबरें और भी हैं...