पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhattu Kalan News Haryana News Will Protest Against Dc Office On March 20

20 मार्च को डीसी कार्यालय के सामने देंगे धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भट्टूकलां | अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी भट्टूकलां द्वारा शुक्रवार को किसानों की मांगों को लेकर उप तहसील कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता खंड प्रधान विजय सिंह जाखड़ ने की। धरने का संचालन जगदीश शर्मा ने किया। मुख्यवक्ता के तौर पर जिला सह सचिव कामरेड विष्णुदत्त शर्मा व खेत मजदूर यूनियन नेता रामकुमार ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों का एक मांग पत्र कमेटी द्वारा नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। किसानों की इन मांगों को सरकार ने अगर प्रमुखता से हल करने पर विचार नही किया तो किसान सभा आगामी 20 मार्च को उपायुक्त कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर नन्दकिशोर, रामस्वरूप सिद्धु, भरतसिंह, गजेसिंह, प्रेम शर्मा, रमेश उर्फ बबलु, जयकिशन, भोजाराम, ललित शर्मा, सुरेश कुमार मेहूवाला, अमर सिंह, शांति, भतेरी, बिमला, बल्लू गोदारा मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...