- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Withdraw 5 Thousand Rupees From Account By Sending Link On Mobile
मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से निकाले 5 हजार रुपए
जींद | गूगल पे के माध्यम से एक व्यक्ति के खाते से 5 हजार की नकदी निकाल ली। शहर थाना पुलिस ने इस पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कालोनी निवासी प्रिंस सिंगला ने बताया कि उसके पास 25 फरवरी को एक व्यक्ति की फोन पर कॉल आई। उसने अपने आप को अमेजन कंपनी का कर्मचारी बताया और उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर इसे खोलने को कहा। जब उसने उसको खोला तो उसी समय उसके खाते से पांच हजार रुपए कट गए।