पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Woman Accused In Law Of Miscarriage For Not Giving Car In Dowry

महिला का आरोप-दहेज में कार न देने पर ससुरालियों ने गर्भपात कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर 5 लाख रुपए की डिमांड पूरी न होने पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका ससुराल में गर्भपात कर कराया गया। उसकी हत्या का प्रयास किया गया।

वहीं उसके साथ अश्लील हरकतें तक हुई। पीड़िता की शिकायत पर सदर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी शादी अक्टूबर 2016 में हुई थी। उसका पति विदेश गया हुआ था। शादी में परिवार वालों ने 20 लाख रुपए खर्च किए थे।

शादी के बाद उसे ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने पांच लाख रुपए या फिर कार की डिमांड शुरू कर दी। दो लाख रुपए उसके मायके वाले उन्हें दे चुके थे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसके ससुराल वालों ने उसे जबरदस्ती गर्भपात की दवाई दे दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। वहीं उसका पति विदेश चला गया। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।

ननदोई उस पर गलत नजर रखता था। वह उस पर गलत काम करने का दबाव बनाता था। उसका पति विदेश से आया तो उसने उन्हें सारी बात बताई, लेकिन उसने भी कहा कि जब तक उनकी 5 लाख रुपए की डिमांड पूरी नहीं होती, उसे यह सब सहना पड़ेगा। उसके साथ मारपीट तक की गई।

महिला का आरोप है कि उसके ससुर और सास ने उसे सरियों के साथ पीटा। इसमें उसे काफी चोट लगी थी। इस तरह से ससुराल में कई साल तक उसे प्रताड़ित किया गया। उसे अब शिकायत पुलिस को देनी पड़ी।

पुलिस ने महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर धारा-498ए, 406, 323, 313, 354, 506 में केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...