पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहादुरगढ़ | संदिग्ध परिस्थिति में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शहर के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार छोटूराम नगर निवासी पूजा छह महीने की गर्भवती है। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रही थी। इसी के चलते उसे इलाज के लिए पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार आने पर उसे छुट्टी दे दी गई। बुधवार की सुबह अचानक उसकी फिर से तबीयत बिगड़ गई। उसकी बिगड़ती हालत को देख परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अनुसार महिला की मौत का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
खबरें और भी हैं...