- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News Woman Entered Into Home And Molested Case Registered
महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, मामला दर्ज
फतेहाबाद| सदर इलाके के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि वह घर में अकेली थी और खाना बना रही थी तो इस दौरान गांव का भीम आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।