- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Woman Injured By Pressing Under Wall In Bhirdana
भिरडाना में दीवार के नीचे दबने से महिला घायल
गांव भिरडाना में मंगलवार शाम को निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई और एक महिला दीवार के मलबे के नीचे दबकर बुरी तरह से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
गांव भिरडाना निवासी पूजा देवी के घर चिनाई का काम चल रहा था। मंगलवार शाम को करीब चार बजे वह घर की दीवार के पास से मिट्टी उठा रही थी। इस दौरान दीवार अचानक उस पर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे दबकर वह बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, मगर पूजा देवी की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दीवार अचानक गिर गई पूजा देवी और उन्हें इसका कोई आभास नहीं था।