रोडवेज बस का टायर फटने से महिला घायल
रानियां से सिरसा की ओर जा रही रोडवेज की एक बस का गांव ओटू के पास अचानक टायर फट गया। जिसके कारण बस में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है।
हरियाणा रोडवेज की बस नंबर एचआर 57-3095 चक्का से रानियां सिरसा रूट पर चलती है। सोमवार को बस रानियां से चलकर ओटू हेड पर पहुंची तो बस का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से सीट पर बैठी महिला बुरी तरह से घायल हो गई और बस का काफी नुकसान हुआ। घायल महिला की पहचान चरणजीत कौर पुत्री हरदीप सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है महिला अपने किसी रिश्तेदार के घर ढाणी संता सिंह के लिए जा रही थी गनीमत रही कि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बस चालक का कहना है कि अचानक बस का टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है लेकिन उन्होंने ओटू हेड पर बस को रोककर पहले महिला को उपचार के लिए सिरसा के अस्पताल में भिजवाया है।
टायर फ टने से उखड़ा बस का फ र्श व नागरिक अस्पताल में इलाज करवाती महिला।