पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bawal News Haryana News Woman Missing In Suspicious Circumstances With Two Children From Bawal Police Station Area

बावल थाना क्षेत्र से दो बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी | बावल थाना क्षेत्र के एक गांव से 30 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के समय महिला का पति कहीं पर गया हुआ था और अगले दिन जब घर पहुंचा तो बच्चे गायब मिले। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह चालक लगा हुआ है। 10 मार्च की शाम को वह चला गया था। अगले दिन जब अपने घर पहुंचा तो उसकी प|ी व आठ साल की बेटी सहित 3 साल का बेटा लापता मिले। इसके बाद पीड़ित ने अपनी रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...