पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Woman39s Body Found On Railway Track Fear Of Death Due To Falling From Train

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक महिला का रेलवे ट्रैक पर शव मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतका के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिल पाया जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि दोपहर के समय सूचना मिली थी कि एक महिला का शव कलानौर से जगाधरी स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर-205/25 के पास पड़ा है। जब पुलिस मौके पर गई तो शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत था। ऐसा लगता है कि महिला ट्रेन से गिरी हो। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला की उम्र करीब 25 साल है।

खबरें और भी हैं...