- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Woman39s Purse Stolen In Bus Case Registered On Unknown
बस में महिला का पर्स चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज
कैथल से जींद बस में आ रही महिला के बैग से किसी अज्ञात व्यक्ति ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में एक जोड़ी पाजेब, मोबाइल फोन और 4100 रुपए थे।
बूढ़ा बाबा बस्ती की महिला सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ कैथल में एक शादी समारोह में शामिल होकर 27 फरवरी को रोडवेज बस में वापस जींद आ रही थी। उसने बैग में किट रखी हुई थी। उसमें एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी चुटकी, 4100 रुपए की नकदी थी। सफर के दौरान बच्चे मोबाइल गेम खेल रहे थे। जब नगूरां से बस निकली तो मोबाइल फोन को भी किट में डाल दिया था। जब बस जींद बस स्टैंड पहुंची तो वह बस से उतर गए। फिर उसने अपने पति से बात करने को लेकर मोबाइल निकालने के लिए बैग में रखी किट संभाली तो वह नहीं मिली। जांच अधिकारी एचसी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।