- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Women Accused Toll Workers Of Wrong Commenting
महिलाओं ने टोल कर्मियों पर लगाया गलत कमेंट करने का आरोप
सरस्वती नगर | गांव मिलक माजरा की 8 महिलाओं ने थाना छप्पर पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि उनके गांव मिलक माजरा में दूसरे राज्यों से आए 40-45 युवक किराए पर रह रहे हैं। वे टोल प्लाजा पर कर्मी हैं। उनका व्यवहार गांव के प्रति ठीक नहीं है। महिलाएं जब गुरुद्वारा में जाती हैं या बच्चों को छोड़ने जाती हैं तो ये युवक उन पर कमेंट करते हैं। उन्होंने पुलिस से गुहार की है कि उनके गांव से इन युवकों को कहीं और भेजा जाए। थाना छप्पर प्रभारी ने गांव का दौरा किया तथा उन्हें आश्वासन दिलवाया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।