- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Women And Child Development Department Holds Rally In Villages Under Nutrition Campaign
महिला व बाल विकास विभाग ने पोषण अभियान के तहत गांवों में निकाली रैली
महिला एवं बाल विकास विभाग चौपटा द्वारा पोषण अभियान के तहत गांव जमाल, माखोसरानी व मोचीवाली में ग्रामीण बच्चों के सहयोग से साईकिल रैली निकाल कर ग्रामीणों को पोष्टिक आहार के लिए जागरूक किया गया।
यह जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रोजेक्ट सहायक पूनम कड़वा ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं, बच्चों को पोष्टिक आहार लेने के लिए सीडीपीओ निर्मल वर्मा के निर्देशानुसार खंड के सभी गावों में जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, बच्चों व ग्रामीणों को सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पोषण अभियान के तहत कमजोर बच्चों की देखभाल, गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल करना, ताकि आने वाले बच्चे को कुपोषण से बचाया जा सके। इसी दौरान ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
बच्चों ने हाथों में कुपोषण से बचाने व पोष्टिक आहार से संबधित स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर गली-गली में ग्रामीणों को जागरूक किया। जिसमें सही पोषण, देश रोशन, पोषण अभियान को जन जन तक पहुंचाना है हरियाणा को कुपोषण से बचाना है। हरी सब्जी और फल खांऐ, कुपोषण को दूर भगाएं के नारों से गलियों को गुंजायमान कर दिया। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, माताओं, बच्चों के पोषण की आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसके अतिरिक्त मातृृ मृृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। इस मौके पर सुपरवाइजर सुमन, सुशीला कंबोज, सुमन बाला, अनु, हरजीत कोर, छिंद्रपाल कौर, सुमन जांगड़ा, मंजू, सुनिता, मायापती, स्नेहलता, रीना देवी सहित आंगनबाड़ी वर्कर ने भाग लिया।
पोषण अभियान के तहत साईकिल जागरूकता रैली निकालते हुए।