- Hindi News
- National
- Baund Kalan News Haryana News Women And Villagers Swear Not To Commit Feticide
महिलाओं और ग्रामीणों ने भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलवाई
रविवार को बौंदकलां खंड के सभी 24 गांवों में विश्व महिला दिवस पर ग्राम सभाओं का आयोजन करके ग्राम पंचायतों की अगुवाई में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान की अध्यक्षता में बौंदकलां ब्लॉक के गांव बौंदकलां, निमड़ी, रणकोली, बौंदखुर्द, ऊण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को सशक्त संबंधी जानकारी दी गई। महिलाओं और ग्रामीणों ने भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलवाई गई। गांव ऊण में नमिता देवी ने विश्व महिला दिवस पर पोषण आहार की जानकारी दी। इस दौरान सरपंच कृष्ण बल्हारा ने भी जानकारी दी। गांव बौंदखुर्द व रणकोली में सरपंच राधेश्याम शर्मा और सरपंच प्रतिनिधि उदयपाल ने कार्यक्रमों का आयोजन करवाया। कृषि विभाग से तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग समय समय पर महिलाओं को कृषि संबंधित जानकारी देता है। महिलाओं को पशुपालन व खेती के जरीये कैसे सशक्त किया जा सकता है। इसके साथ ही कृषि विभाग महिलाओं को अलग से आरक्षण देता है। चाहे वह कृषि यंत्र हो या फिर बीज पर अनुदान मिलता हो। कृषि विभाग सभी स्कीमों में महिलाओं के लिए अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को टारगेट देता है। जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सकें। कार्यक्रम के अंत में भ्रूण हत्या के खिलाफ शपथ दिलवाकर ग्राम सभा का समापन किया गया। बौंदकलां मेंं ग्राम सचिव राहुल मलिक, जनस्वास्थ्य विभाग से रूपचंद, स्वास्थ्य विभाग से पवनजीत, आंगनवाड़ी वर्कर मंजीत, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गोबिंद सिंह व सुरेश कुमार महाजन उपस्थित थे।