- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Women Are Not Inferior To Men In Any Field Dr Garg
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं : डॉ. गर्ग
रादौर | नगरपालिका पार्क में भाजपा महिला मंडल मोर्चे की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। भाजपा महिला मंडल मोर्चे की प्रधान व नगर पार्षद डॉ. प्रीत गर्ग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाऔ को उनके अधिकारों व योजनाओं के बारे मेें जानकारी दी गई। वहीं महिलाओं के लिए कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। गर्ग ने कहा कि आज पूरी दुनिया में विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।