नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में पीछे नहीं :धानुका
ऐलनाबाद | शहर के श्री वैष्णो धाम मंदिर में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा चल रही योग कक्षा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर योग शिक्षिका मंजू धानुका ने कहा कि नारी कोमल व कमजोर नहीं है। वह किसी भी क्षेत्र में पुरूषों की तुलना में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वयं को योग द्वारा मजबूत एवं स्वस्थ करके वह अपने परिवार को खुशहाल बना सकती है।
नारी ही शक्ति का दूसरा नाम है, बहुत सी महिलाएं ने इस बात को साबित किया है। फिर भी भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को आज तक भी समानता का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद की वजह से सती प्रथा, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार ,विधवाओं के साथ दुव्र्यवहार, दहेज प्रथा आदि बुराइयां दूर हुई है।