पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं पुरुषों से दो कदम आगे हैं : संदीप सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुद्वारा रोड स्थित श्री अनंत प्रेम आश्रम नगली वाली कुटिया मेें ब्रह्मलीन संत प्रेम दर्शनानंद पुरी की प्रेरणा से सालाना संत समागम किया गया। संत प्रेम सेवानंद, संत प्रेम साधना नंद और संत प्रेम आराधना नंद के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि खेल मंत्री संदीप सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि संत समाज का काम भूले भटकों को राह दिखाना है।

जब भी देश पर कोई संकट आया है। संत समाज दीवार की तरह डटकर खड़ा हुआ है। जितने भी धर्म ग्रंथ और महापुरुष इस धरती पर हुए हैं। उनका संदेश और सार केवल मानवता की सेवा है। उन्होंने महिला दिवस पर आश्रम में पहुंची महिलाओं से कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना समाज तरक्की नहीं कर सकता। महिलाएं पूरी तरह से सक्षम हैं। केवल पुरुषवादी सोच के लोगों ने महिलाओं को कमजोर समझने की हिमाकत की है। लेकिन उनकी इस सोच पर रोक लगाते हुए महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद की काबिलियत को साबित किया है। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है। जहां महिलाएं पुरुषों से आगे ना हों। कार्यक्रम में संत प्रेम साधना नंद और संत प्रेम आराधना नंद ने खेल मंत्री को स्‍मृति स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विक्रम चक्रपाणी, आशीष चक्रपाणी, सुरेंद्र पप्पू, मनीष पुरी, अक्षय नंदा, जगपाल सिंह रामपुरा, तरसेम गर्ग, धर्मपाल, गुरप्रीत कंबोज, जगजीत बत्रा, नरेंद्र तनेजा, शशि शर्मा, नरेंद्र छाबड़ा, जगदीश तनेजा, नरेश शर्मा, राजीव धवन, महिंद्र कंथला, सुरेश वर्मा व कृष्ण गोपाल शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पिहोवा | श्री अनंत प्रेम आश्रम नगली वाली कुटिया मेें सालाना संत समागम में बतौर मुख्यातिथि भाग लेते खेल मंत्री संदीप सिंह व अन्य।
खबरें और भी हैं...