महिलाओं ने खुद की गलियों की सफाई
सिरसा | बेगू रोड स्थित ग्रेवाल कॉलोनी की गली नंबर 4 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सफाई कर्मचारी होने के बाद क्षेत्र की महिलाओं ने स्वयं गली की सफाई की। महिलाओं ने कहा कि उनके क्षेत्र में सफाई ना होने के कारण बदबूदार माहौल बना हुआ है। पिछले लंबे अरसे से सफाई की दिक्कत आ रही थी। गली का सही ढंग से निर्माण नहीं हुआ है और काफी समय से पानी खड़ा था। इसके चलते अब क्षेत्र की महिलाओं ने एकत्रित होकर खुद सफाई की।