पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में महिला पीछे नहीं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेसीरिट विंग्स ऑफ़ करनाल की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की शक्ति और उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों एवं उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में महिला पीछे नहीं है। नेहा मल्होत्रा ने बताया कि हम सबको केवल आज एक दिन के लिए ही महिलाओं का सम्मान नहीं, अपितु रोजाना ये सम्मान मिलाना चाहिए।
जेसीआई करनाल सिटी एंड एंजेल्स की चेयरपर्सन नेहा मल्होत्रा, जेसीआई करनाल गोल्ड की चेयरपर्सन सीमा गुप्ता ,जेसीआई करनाल एजाइल की जेसी रिट रितु सुर, जेसीआई करनाल की चेयरपर्सन शिल्पी ढल्ल, जेसीआई करनाल एलीट की चेयरपर्सन दीप्ति गोयल ने मिलकर इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया। इस अवसर पर जेसी उर्वशी गुप्ता, मधु गुप्ता, सुनीता गोयल, प्रीती गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, आरती गर्ग, निशु सिंगला ,सुमन चौधरी, आराधना कुमार, तनु सिंगला, मधु कटारिया, भावना सिंगला, इंदु गर्ग, सारिका गुप्ता, सरला सिंगला, सीमा गुप्ता राखी गर्ग, पूजा ढींगरा, मानवी गोयल, आशा गोयल, मधु गुप्ता, मीनू चोपड़ा, पूनम अग्रवाल, शोभा शर्मा, शिल्पा चावला मौजूद रहे।
महिलाओं और पुरुषों को मिलना चाहिए समान अवसर
करनाल| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की डॉ. ज्योति गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए निर्णय लेने में महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी की आवश्यकता है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए स्वायत्तता, उनकी राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार अत्यधिक महत्वपूर्ण है। निदेशक डॉ. एमएस चौहान ने कहा कि हम इस संस्थान में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं।
करनाल. जेसी रिट विंग्स आॅफ करनाल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पौधा देकर महिलाओं को किया सम्मानित।