पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला किसानों को खेती के प्रति किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घरौंडा | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति करनाल की ओर से गांव सदरपुर में 59वीं महिला किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को खेती के बारे में जागरूक किया गया। गांव सदरपुर के सरपंच दिवान चंद ने पाठशाला की अध्यक्षता की।

सरपंच दीवान चंद ने कहा कि महिलाएं साम्प्रदायिक तनाव के दौरान शांति स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती हंै। हमारे देश में ऐसी भूमिका का प्रमाण महिलाएं दे चुकी है, जहां महिलाओं की सक्रिय भूमिका की वजह से अनहोनी टली है। इस अवसर पर सुलेख चंद साक्षरता कर्मी, लखविंद्र कालड़ा, कमलेश, बालेश, आशा, राम दास व वेदपाल व अन्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...