पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं देती हैं बच्चों को बेहतर संस्कार : रेणु बाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम हुए। इस दौरान कार्यक्रमों में नाटक, गीतों से बेटी बचाओ और बेटी बचाओं के संदेश दिए गए।

करनाल में गोल्डन मोमेंट्स प्ले स्कूल किडजी प्रेम नगर की ओर से महिला दिवस पर कार्यक्रम किया गया। महिलाओं और बच्चों पर आधारित माइ किड-नेशनस फ्यूचर नामक थीम पर रैंपवॉक प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने शिरकत की। इसमें इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन से महिलाओं को बल मिलता है। महिलाएं अपने बच्चों व अपने परिवार जनों को बेहतर संस्कार, शिक्षा देकर समाज में बढ़ती अराजकता और लोगों के चरित्र पतन को समाप्त करने की दिशा में जो काम कर सकती हैं, वह कोई अन्य नहीं कर सकता। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि स्कूल प्रशासन ने अनुशासित और व्यवस्थित कार्यक्रम संपन्न किया, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

खबरें और भी हैं...